Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Madhepura Poultry Farm Fire | Lightning Strike Kills 4000 Chickens

मधेपुरा के सुखासन गांव में शुक्रवार देर रात बिजली गिरने से एक पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 4000 मुर्गों की जलकर मौत हो गई, जबकि फार्म में रखे सभी उपकरण और सामग्री नष्ट हो गई। घटना रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।

.

जानकारी के अनुसार, सुखासन निवासी नीरज कुमार सिंह के पोल्ट्री फार्म पर वज्रपात होते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान फार्म में रखा अनाज, तराजू, पंखे, फीडर समेत अन्य जरूरी उपकरण जलकर राख हो गए।

बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म में लगी आग।

बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म में लगी आग।

पोल्ट्री फार्म में भुने पड़े मुर्गे (लाल घेरे में )।

पोल्ट्री फार्म में भुने पड़े मुर्गे (लाल घेरे में )।

पोल्ट्री फार्म में भुने पड़े मुर्गे।

पोल्ट्री फार्म में भुने पड़े मुर्गे।

स्वयं सहायता समूह से लोन लेकर किया था व्यवसाय

पीड़ित नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष फरवरी में स्वयं सहायता समूह से करीब डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर इस व्यवसाय की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों से बर्ड फ्लू की आशंका के कारण कारोबार पहले ही प्रभावित था, और अब इस हादसे ने उनकी कमर तोड़ दी है। इस अग्निकांड में उन्हें करीब 5 से 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

आसपास के घरों में लगे बिजली के उपकरण खराब

स्थानीय मुखिया बौआ सिंह ने बताया कि वज्रपात इतना तेज था कि आसपास के कई घरों में लगे बिजली के उपकरण-जैसे फ्रिज, पंखे, मोबाइल चार्जर और इनवर्टर भी खराब हो गए। साथ ही, इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन को दी जानकारी, मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत करा दिया है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत और कर्ज लेकर शुरू किया गया उनका व्यवसाय पूरी तरह तबाह हो गया है, जिससे अब परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles