मोतीपुर में शराब छापेमारी के दौरान युवक की पिटाई:राइफल के कुंदे से किया घायल, मोबाइल छीना, बिना महिला पुलिस घर की तलाशी

Date:


सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर गांव से पुलिस की कथित दबंगई का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक का नाम ललन कुमार राम है। घटना 16 मार्च की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डायल 112 पुलिस शराब की सूचना पर मोतीपुर गांव पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने घर के मालिक को पकड़ लिया और उस पर शराब रखने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक को राइफल के कुंदे से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे
परिजनों का कहना है कि पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मी के ही घर की तलाशी ले रही थी। जब युवक ने इस कार्रवाई का वीडियो बनाना शुरू किया और सवाल किया, तो पुलिस ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़ित महादलित परिवार काफी आहत है और न्याय की मांग कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
इस मामले में बीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp