बंगाल चुनाव 2026: घुसपैठियों को खोजो, नाम हटाओ और बाहर करो, साल्टलेक से BJP का नारा

Date:

बंगाल चुनाव 2026: घुसपैठियों को खोजो, नाम हटाओ और बाहर करो, साल्टलेक से BJP का नारा

Detect Delete Deport Plan: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सियासी जंग अब सीधे तौर पर ‘अस्तित्व और पहचान’ की लड़ाई में तब्दील हो गयी है. शनिवार को सॉल्टलेक स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला.

घुसपैठ पर भाजपा ने स्पष्ट किया अपना रुख

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में बदलती जनसांख्यिकी (Demography) पर चिंता जताते हुए घुसपैठ के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. शमिक भट्टाचार्य ने दो टूक कहा कि बंगाल में अब भाजपा की नीति Detect, Delete and Deport (पहचानो, नाम काटो और निकालो) पर आधारित होगी.

अनियंत्रित घुसपैठ बन सकता है सुरक्षा संकट – शमिक

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से विभाजनकारी राजनीति, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दों की उपेक्षा की गयी. राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों की जनसंख्या संरचना में परिवर्तन और अनियंत्रित घुसपैठ भविष्य में बड़े सामाजिक एवं सुरक्षा संकट का कारण बन सकती है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल 2026 चुनाव से पहले Video वायरल, EVM बटन पर ‘इत्र’ का तानाशाही मॉडल?

धार्मिक मंच से PM पर हमला राजनीतिक मर्यादा के विरुद्ध

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रेड रोड में ईद की नमाज के बाद वाले भाषण पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि एक धार्मिक मंच का इस्तेमाल देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी के लिए करना पूरी तरह से अमर्यादित है. उन्होंने याद दिलाया कि देश की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर हमेशा सर्वदलीय सहमति की परंपरा रही है, जिसे तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के लिए तोड़ रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल कांग्रेस को झटका, स्वपन भट्टाचार्य की घर वापसी

चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने घोषणा की कि पूर्वस्थली जिला परिषद के वर्तमान सदस्य स्वपन भट्टाचार्य ने टीएमसी का साथ छोड़कर फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है. राहुल सिन्हा ने इसे ‘राज्य की बदलती हवा का संकेत’ बताते हुए कहा कि जब सत्ताधारी दल के मौजूदा जनप्रतिनिधि साथ छोड़ने लगें, तो समझ लेना चाहिए कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है.

शुद्ध होगी मतदाता सूची, तो गिरेगी ममता सरकार

मतदाता सूची (SIR) विवाद पर राहुल सिन्हा ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि सालों से पश्चिम बंगाल में चुनावी पारदर्शिता के साथ खिलवाड़ होता रहा है, लेकिन अब चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी से स्थिति सुधर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर मतदाता सूची का ईमानदारी से शुद्धिकरण हो जाये और अवैध घुसपैठियों के नाम काट दिये जायें, तो राज्य की राजनीतिक स्थिति रातों-रात बदल जायेगी.

RG कर कांड और प्रशासनिक विफलता पर घेरा

भाजपा नेताओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की हालिया घटनाओं और अस्पताल की लिफ्ट में हुई मौत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये घटनाएं केवल ‘हादसा’ नहीं हैं, बल्कि राज्य की चरमराती स्वास्थ्य सेवा और प्रशासनिक विफलता का प्रमाण हैं. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हो रही गिरफ्तारियों को भाजपा ने अपनी नैतिक जीत बताते हुए कहा कि बंगाल के लोग अब जवाबदेही चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें

ईद के दिन ममता बनर्जी का विवादित बयान- पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा घुसपैठिया, शुभेंदु ने किया पलटवार

बंगाल चुनाव 2026: रोजगार सृजन को चुनावी मुद्दा बनाकर युवाओं को साधने में जुटा वाम मोर्चा

बंगाल चुनाव 2026: भितरघात और SIR का घातक कॉकटेल, 120 सीटों पर बिगड़ सकता है दिग्गजों का खेल!

आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में मौत पर बवाल, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी सरकार पर वार

The post बंगाल चुनाव 2026: घुसपैठियों को खोजो, नाम हटाओ और बाहर करो, साल्टलेक से BJP का नारा appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp