Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में महिला कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड:बाथरूम में दुपट्टे से लटकी मिली लाश, आरा की रहने वाली, रामनवमी-ईद ड्यूटी पर थी तैनात


सुपौल में शनिवार रात एक महिला कॉन्सटेबल ने सुसाइड कर लिया। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला है। बाथरूम इस्तेमाल में नहीं था, उसमें चुनाव से संबंधित सामान रखा हुआ था। मौके पर FSL की टीम, कोसी रेंज के DIG आशीष समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। मामला किशनपुर ब्लॉक परिसर के सभा भवन की है। मृतका कॉन्सटेबल की पहचान आरा जिले के पटखौली गांव की रितु कुमारी के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर जिला बल में तैनात थीं और फिलहाल सुपौल के भीमनगर में ट्रेनिंग कर रही थीं। सुपौल में रितु की तैनाती रामनवमी-ईद पर भी की गई थी। मौके से कुछ लिखित नोट्स भी बरामद किए गए हैं, जिस पर खुलासा होना अभी बाकी है। रितु का मोबाइल फोन उनकी जेब से बरामद हुआ है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं….

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles