रामनवमी में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Date:

रामनवमी में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, कहा प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) किशोर कौशल शनिवार को गढ़वा पहुंचे. उन्होंने ईद, सरहुल और आगामी रामनवमी को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की समीक्षा की. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीआइजी ने कहा कि रामनवमी के दौरान शांति, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे का माहौल हर हाल में कायम रहना चाहिए. डीआइजी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से पहले ही जुलूस मार्गों का निरीक्षण करने व सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए सीसीटीवी के साथ-साथ ड्रोन कैमरों का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जायेगा. भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश डीआइजी ने कहा कि भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर उन पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाये. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी तरह की अफवाह को तुरंत रोका जा सके. दौरे के क्रम में डीआइजी ने कंपोजिट कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और आमजनों से किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर जानकारी देने की अपील की. संदिग्ध व्यक्तियों पर रखें कड़ी नजर डीआइजी ने गढ़वा सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. बैठक की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने जिले में रामनवमी को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.मौके पर जिले के सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे.

The post रामनवमी में शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: Irfan Pathan picks his KKR playing XII, includes uncapped India star | CricTracker

Former India all-rounder Irfan Pathan has named his predicted...

Harry Kane Moves Closer To Bundesliga Goals Record As Bayern Munich Sink Union Berlin

Serge Gnabry bagged a brace and Harry Kane inched...

Adequate coal stocks to meet rising energy needs: Govt | India News – The Times of India

NEW DELHI: With India's coal production crossing...
Join Us WhatsApp