Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

RPF इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कटिहार से तबादला:विक्रम कुमार संभालेंगे कमान, विदाई समारोह में SIB इंस्पेक्टर ने शायरी से प्रस्तुत की भावनाएं


कटिहार से तबादले के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इंस्पेक्टर राकेश कुमार को शुक्रवार शाम रेलवे ऑफिसर्स क्लब में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कटिहार आरपीएफ के सहायक कमांडेंट धनंजय दास और न्यू जलपाईगुड़ी आरपीएफ की सहायक कमांडेंट पूजा गावले विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इंस्पेक्टर राकेश कुमार के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने बताया कि राकेश कुमार ने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन से न केवल विभाग का मान बढ़ाया, बल्कि सहकर्मियों और आम लोगों के बीच भी विशेष स्थान बनाया। उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई और विभाग को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलीं। SIB इंस्पेक्टर ने प्रस्तुत की शायरी आरपीएफ सीआईबी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक शायरी प्रस्तुत की: “वर्दी की गरिमा को जिसने दिल से निभाया, हर चुनौती को हँसकर जिसने अपनाया, ऐसे कर्मठ इंस्पेक्टर को सलाम है हमारा, जिन्होंने हर दिल में अपना स्थान बनाया।” विदाई समारोह का संचालन आरपीएफ के डिवीजनल इंस्पेक्टर रवि कुमार कनौजिया ने किया, जिन्होंने इस अवसर पर कई गीत भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर दोनों सहायक कमांडेंट ने राकेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपनी कार्यशैली और समर्पण से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के अंत में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। टाइगर जिंदा है के साथ दी विदाई उन्होंने कहा कि कटिहार में बिताया गया समय उनके लिए अविस्मरणीय रहा। उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा और यहां के सहयोग एवं स्नेह को वे सदैव याद रखेंगे। विदाई समारोह के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार को सभी ने बुके और माला पहनाकर टाइगर जिंदा है के जोशीले नारे के साथ स्मृति चिह्न भेट कर विदाई दी। इस अवसर पर आरपीएफ के सीआईबी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार, डिविजनल इंस्पेक्टर रवि कुमार कनौजिया , सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार, बबलू कुमार ,मुक्ति शील सहित लगन देव कुमार, उदय कुमार, राजित यादव सहित रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधि, आरपीएफ और जीआरपी के जवान आदि उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles