पाकुड़ में चाची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुंबई से लौटने पर पकड़ा गया

Date:


पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चाची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रहजुल शेख उर्फ मोताबेर शेख को पाकुड़ बाजार से दबोचा गया। घटना वर्ष 2025 में शहबाजपुर गांव की है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर कांड संख्या 264/25 दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था और शुरुआती छापेमारी में हाथ नहीं लगा। महिला के शोर मचाने पर भागा पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी ही चाची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला के शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। बाद में पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मुंबई भाग गया है। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी। मुंबई से लौटते ही पकड़ा गया हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मुंबई से वापस लौट आया है और पाकुड़ बाजार क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp