कैमूर में महिला का शव फंदे से मिला:मायके वालों का पति पर मर्डर का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Date:


कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के सोनहन गांव में 26 वर्षीय देवंती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रविवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर सोनहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका देवंती देवी राकेश राम की पत्नी थीं। ग्रामीणों ने शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर देवंती देवी के मायके वाले रोहतास जिले के करहगर से सोनहन पहुंचे। मृतका के पिता विजय राम ने दामाद राकेश राम पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… पति हिरासत में, पूछताछ की गई
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। आरोपी पति राकेश राम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना के कारण देवंती देवी के दो छोटे बच्चे, 5 वर्षीय आयुष और 3 वर्षीय अंकुश, अपनी मां से वंचित हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘We do it together, in confidence’: Netanyahu backs US strikes on Iran | US-Israel war on Iran

NewsFeed“Whatever we do, we do together, and as far...

Man from Bihar held in connection with Rs 54.50-lakh cyber fraud case

2 min readPanchkulaMar 22, 2026 10:52 PM IST The Cyber...
Join Us WhatsApp