Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एनटीपीसी साइट पर सुरक्षाकर्मी की मौत:ड्यूटी के दौरान बाजार जाते वक्त हुआ हादसा, सड़क किनारे गिरने से गई जान


चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी साइट पर एक सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना भामाशाह चौक के पास की है, जहां डीजीआर कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड लाल बहादुर अचानक सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक एनटीपीसी गेट नंबर दो पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे और अपने कमरे से बाजार दवा लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सिर में गंभीर चोट, पूर्व सैनिक थे मृतक जानकारी के अनुसार, गिरने के दौरान लाल बहादुर के सिर में गंभीर चोट लगी, जो उनकी मौत का कारण बनी। टंडवा थाना के एएसआई राहुल दुबे ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे और पूर्व में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में वे डीजीआर के तहत एनटीपीसी साइट पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला गिरने से हुई चोट का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे कोई अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या, जैसे हार्ट अटैक, भी कारण हो सकती है। परिजनों को दी गई सूचना घटना की सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को उत्तर प्रदेश में सूचना दे दी है, जिसके बाद उनके परिजन चतरा के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद एनटीपीसी परिसर में कार्यरत कर्मियों के बीच गहरा दुख व्याप्त है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles