Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रानीपतरा में ईद मिलन समारोह आयोजित:अलग-अलग समुदायों ने मिलकर मनाया, दिखा आपसी सौहार्द और भाईचारा


पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित सर्वोदय आश्रम के ‘श्री कृष्ण सदन’ में रविवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने भाग लिया, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, दलित और आदिवासी समुदाय के सदस्य शामिल थे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं, जो आपसी सौहार्द का प्रतीक बना। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह ने कहा, “ना हिन्दू बनूंगा, न मुसलमान बनूंगा, इंसान की औलाद हूं इंसान बनूंगा।” उन्होंने बताया कि पर्वों और त्योहारों को प्यार तथा भाईचारा बांटने के अवसर के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि समाज में वैमनस्य फैलाने वालों को जवाब देने के लिए ही होली मिलन और ईद मिलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सिंह ने आगे कहा कि सर्वोदय आश्रम की यह भूमि महात्मा गांधी, विनोबा भावे और जयप्रकाश नारायण की कर्मस्थली रही है। यहां की मिट्टी से हमेशा सत्य, अहिंसा, करुणा और ‘अल्लाह-ईश्वर तेरे नाम’ का संदेश पूरे देश में गूंजता रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने एक साथ बैठकर पारंपरिक अल्पाहार का आनंद लिया, जिससे माहौल में एकता और आत्मीयता बनी रही। इस समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। इनमें मोहम्मद इस्लामुद्दीन, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद मुख्तार, बिनोद मेहता, अचिंत मेहता, बालवीर प्रसाद साह, शंकर मेहता, अशोक मेहता, राजेंद्र मेहता, कैलाश दास, सुदीप सरकार, मुन्ना पोद्दार, मोदी पोद्दार, पिन्टू सिंह, मुस्लिम दीवान, सिंटू वर्मा, राणा कुमार दास, बिक्की मेहता, दिलीप चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे। समारोह का समापन समाज की एकता को अटूट रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles