Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, आज 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान


सरहुल के दिन शनिवार को झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन भर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते-होते कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक 50.6 मिमी बारिश पाकुड़ के पकुरिया में दर्ज की गई। बारिश व तेज हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात में हवा चलने से सिहरन महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय गर्मी के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। अगले 24 घंटे में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इधर, रांची में भी सरहुल की शोभायात्रा के दौरान ही झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश होने लगी। शहर में शाम तक 4.60 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दुमका के डिगवाडीह गांव में ठनका की चपेट में आने 35 वर्षीय कन्हैया राय की मौत हो गई, जबकि उसके पिता झुलस गए। अलबर्ट एक्का चौक पर बना मंच गिरा, सरहुल शोभायात्रा में बड़ा हादसा टला राजधानी में शनिवार शाम सरहुल शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। अलबर्ट एक्का चौक पर स्वागत के लिए बनाया गया मंच अचानक गिर गया। उस समय मंच पर दर्जनों लोग मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंच पर चढ़ गए। क्षमता से अधिक लोगों के चढ़ने के कारण मंच दबाव नहीं झेल सका और गिर गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles