यूट्यूबर मनीष कश्यप पर बेतिया में FIR:विधानसभा चुनाव में ठेकेदार से 10 लाख रुपए डिमांड का आरोप, पुल निर्माण में गड़बड़ी का फर्जी वीडियो बनाया

Date:


बेतिया में यूट्यूबर मनीष कश्यप पर एक यूपी ठेकेदार ने FIR कराई है। आरोप लगाया गया है कि यूट्यूबर विधानसभा चुनाव के दौरान अपने लोगों को भेजकर 10 लाख रूपए की डिमांड की थी। पैसे नहीं देने पर यूट्यूबर ठेकेदार द्वारा बनवाए गए पुल में गड़बड़ी बताकर वीडियो बनाया और काम बंद कराने की धमकी दी। इधर, मनीष कश्यप पक्ष पर एफआईआर के बाद उनके पक्ष के लोगों ने भी ठेकेदार पर FIR कराई है। इसमें ठेकेदार पर 2 लाख रुपए चोरी और मारपीट का आरोप लगाया गया है। पूरा मामला योगापट्टी प्रखंड स्थित नवलपुर थाना क्षेत्र की है। नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मनीष कश्यप पक्ष और ठेकेदार दोनों ही ओर से आवेदन मिले हैं। दोनों पक्ष पर एफआईआर की गई है। मामले की जांच की जा रही है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला… चुनाव के समय चंदे की मांग से शुरू हुआ विवाद
बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर इलाके में यह पूरा विवाद विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ बताया जा रहा है। ठेकेदार त्रिभुवन नारायण सिंह का आरोप है कि उनसे 10 लाख रुपए चंदे के रूप में मांगे गए थे। उन्होंने रकम देने से इनकार किया तो मामला धीरे-धीरे तनाव में बदल गया। आरोप यह भी है कि इसी वजह से उनके काम को निशाना बनाया गया और दबाव बनाने की कोशिश की गई। पुल निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवाने का आरोप
ठेकेदार के मुताबिक 16 मार्च को मनीष कश्यप अपने सहयोगियों के साथ मनुआपुल-रतवल मार्ग पर बन रहे चमैनिया पुल के निर्माण स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस दौरान गाली-गलौज की गई और काम बंद कराने की धमकी भी दी गई। ठेकेदार का कहना है कि यह सब उसी पुराने विवाद का हिस्सा था, जिसमें पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी। इस घटना के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया। भतीजे के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का दावा
20 मार्च को विवाद ने नया मोड़ ले लिया, जब ठेकेदार के भतीजे संजीत कुमार सिंह नवलपुर बाजार में निर्माण सामग्री खरीदने पहुंचे, तो बगहा चौक के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने रमेश यादव समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही रमेश यादव पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है। इस घटना को ठेकेदार पक्ष ने पहले से चल रहे विवाद की कड़ी बताया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया। पलटवार में ठेकेदार पर भी मारपीट और चोरी का केस
मामले में एकतरफा कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि दूसरे पक्ष ने भी जवाबी कदम उठाया। नवलपुर गांव निवासी रमेश यादव की मां फुलेनी देवी ने ठेकेदार और उनके लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के साथ मारपीट की गई, दो लाख रुपये छीन लिए गए और जबरन कार में बैठाकर प्रताड़ित किया गया। इस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों ओर से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे अब सच्चाई सामने आने का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Scientists discover a plant that could survive on Mars and help create a ‘Green Planet’ |

Scientists have made an astonishing finding that...

10119 domestic gas cylinders available in the district, relief

किशनगंज| जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिला...

PSL 2026 to be played behind closed doors; all matches to be hosted in Lahore and Karachi

Matches in the Pakistan Super League (PSL) 2026 will...
Join Us WhatsApp