Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामनवमी जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा:कोंच थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में लिया गया फैसला


कोंच थाना परिसर में रविवार को आगामी चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले किसी भी जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी पूजा समितियों और जुलूस के आयोजकों से सरकारी निर्देशों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। बैठक में उपस्थित मुखिया दिलीप कुमार, उमेश सिंह और सरपंच राजू सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। वक्ताओं ने जुलूस के संभावित मार्गों और सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में एएसआई शोहराब अली, सरोज कुमार, शैलेश कुमार सिंह, शिवकुमार चौहान, दिलीप कुमार, संजय कुमार, अविनाश कुमार, मुन्ना कुमार, अजय कुमार, रंजन कुमार सहित क्षेत्र के कई सक्रिय सदस्य और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles