सुंडी समाज हमेशा से जनहित और देशहित में करता है कार्य : आदित्य

Date:

भास्कर न्यूज| कुडू झारखंड शौंडिक (सुंडी) समाज के बैनर तले राज्य स्तरीय शौणिडीक समाज का चतुर्थ वैवाहिक सम्मेलन सह परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को रांची के सुकुरहुटू स्थित हवेली बैंक्विट हॉल में किया गया। मौके पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर सुंडी समाज के कई जोड़ो का वैवाहिक परिचय कराया गया। साथ ही झारखंड के विभिन्न जिले से पहुंचे सुंडी समाज के लोगों को परिचय कराया गया। समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने कहा सूड़ी समाज एक आदर्श समाज है और सूंड़ी जाति का इतिहास बहुत ही प्राचीन और गौरवपूर्ण है। सुंडी समाज हमेशा से जनहित और देशहित कार्य करता है, इस जाति का मुख्य पेशा व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि सुंडी जाति के हजारों परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, इसके चलते वे मुख्यधारा से दूर हो रहे हैं। कहा कि सभी का प्रयास हो कि जाति के लोगों का शैक्षिक, सामाजिक, व्यवसायिक एवं आध्यात्मिक विकास हो, वही सम्मलेन को सुंडी समाज लोहरदगा जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने संबोधित कर कहा समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना और एकता को मजबूत करना है,सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना है, मौके पर समाज के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष विनय लाल, सचिव योगेंद्र प्रसाद सहित लोहरदगा जिला सुंडी समाज अध्यक्ष रितेश कुमार, कुडू प्रखंड अध्यक्ष गंगा प्रसाद, प्रखंड सचिव धीरज प्रसाद मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ममता ने बांग्लादेश जैसी कर दी बंगाल की हालत, प्रतिमा तोड़े जाने पर भड़के दिलीप घोष

मुख्य बातेंबंगाल की हालत बांग्लादेश जैसीइस सीट पर होगा...

2026 trans persons amendment bill reeks of colonial hangover

The Transgender Persons (Protection of Rights) Amendment Bill, 2026,...
Join Us WhatsApp