जमशेदपुर में युवक को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल:गोलमुरी थाना के पास प्ले ग्राउंड में वारदात, पार्क से टहल कर जाते वक्त हुई घटना

Date:


जमशेदपुर के गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड में बुधवार को एक युवक कन्हैया यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कन्हैया यादव के साथ मौजूद रंजीत शर्मा ने बताया कि वे रोज़ की तरह पार्क से टहल कर निकल रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने कन्हैया यादव पर फायरिंग कर दी। कन्हैया यादव फल का व्यवसाय करता है और उसे कुल तीन गोलियां लगी हैं। मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई यह घटना गोलमुरी थाना से महज 10 कदम की दूरी पर हुई। गोली चलने के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। उनकी पहचान और तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक सबूत भी एकत्रित किए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय कुछ देखा हो या संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस घटना के कारण इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर गोलमुरी थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Shiva Rajkumar narrates his friendly bond with Rajinikanth, reveals a big secret from ‘Jailer 2’ |

Shiva Rajkumar shares his close friendship with Rajinikanth....

One Plant Army: नपुंसकों के लिए रामबाण है यह पौधा, कई बड़ी बीमारियों का भी दुश्मन

Last Updated:September 12, 2023, 11:52 ISTसप्तपर्णी को आयुर्वेद में उन औषधियों...

Avantel wins ₹122.58 cr antenna order from ISRO arm NewSpace India | Company News

Avantel Ltd, a firm specialising in advanced communication products,...
Join Us WhatsApp