Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जूडो खिलाड़ियों को 4.40 लाख के 90 मेट किट मिले:विधान पार्षद कोष से कटिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए वितरित किया गया


कटिहार में जूडो खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4.40 लाख रुपए की लागत से 90 जूडो मेट किट प्रदान किए गए हैं। यह सुविधा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधान पार्षद कोष से उपलब्ध कराई गई है। इन जूडो मेट का उद्घाटन कटिहार शहर के हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के व्यायामशाला में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जूडो एसोसिएशन कटिहार के 47 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के साथ बेल्ट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के साथ वार्ड पार्षद बिट्टू घोष, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय सिंह, अन्य शिक्षकगण, जूडो संघ कटिहार के अध्यक्ष राजकुमार साह, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार और सभी कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रशिक्षक उपस्थित थे। यह पहल कटिहार में जूडो खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles