हजारीबाग पुलिस ने पिकअप और जेनरेटर चोरी कांड का किया पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दबोचे गये

Date:

हजारीबाग पुलिस ने पिकअप और जेनरेटर चोरी कांड का किया पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दबोचे गये

Hazaribagh Crime News, हजारीबाग (रेयाज खान की रिपोर्ट): हजारीबाग स्थित बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बंडासिंघा गांव से डीजे सेट लदे पिकअप वाहन की चोरी के मामले का खुलासा हो गया है. इस संबंध में सोमवार को बरही डीएसपी अजीत कुमार विमल ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि 18 मार्च की रात जीटी रोड स्थित बंडासिंघा मोड़ से डीजे सेट और दो जेनरेटर लदा पिकअप वाहन (जेएच 02 क्यू 8266) चोरी कर लिया गया था. मामले में गोरहर थाना कांड संख्या 10/26 दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

दो आरोपी गिरफ्तार, कई वाहन बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में सूरजदेव कुमार रविदास उर्फ टिकी वाला (बरही) और बिदी प्रसाद (पटना, बिहार) शामिल हैं. उनकी निशानदेही पर करियातपुर स्थित एक गैरेज से चोरी की गयी पिकअप गाड़ी और एक अन्य टाटा मैजिक (जेएच 12 एल 8231) बरामद की गयी.

Also Read: Saraikela: सरहुल महोत्सव में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, कहा- जंगल की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी

घर से मिला चोरी का सामान और बाइक

पुलिस ने आरोपी सूरजदेव के घर से चोरी का डीजे साउंड सिस्टम, दो जेनरेटर और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जेएच 24 एफ 1647) भी बरामद किया, जो एक मार्च को बरही महोत्सव के दौरान चोरी हुई थी. इसके अलावा एक बाइक के फर्जी कागजात बनाकर बेचने का मामला भी सामने आया है.

गैरेज मालिक को चेतावनी, जांच जारी

डीएसपी ने बताया कि संबंधित गैरेज मालिक ने गाड़ी को रंग-रोगन के लिए लिया था, इसलिए फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है. हालांकि, मामले में जिसकी भी संलिप्तता पाई जायेगी, उस पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी गैरेज मालिकों से अपील की है कि बिना कागजात की जांच किये किसी भी वाहन की मरम्मत या पेंटिंग न करें.

पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस की सक्रियता साफ दिख रही है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

Also Read: चतरा में ‘स्पीड’ का कहर: पुल की रेलिंग से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

The post हजारीबाग पुलिस ने पिकअप और जेनरेटर चोरी कांड का किया पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दबोचे गये appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nirav Modi appears in person to fight Rs 100 crore Bank of India case in London – The Times of India

TOI correspondent from London: Fugitive jeweller Nirav...

IPL 2026: Jasprit Bumrah checks into BCCI CoE a week before tournament begins

Jasprit Bumrah, star pacer of the Mumbai Indians, has...

‘If I take Virat Kohli’s wicket, I will touch his feet — he is my idol’

3 min readMar 23, 2026 08:33 PM IST Punjab Kings’...
Join Us WhatsApp