चतरा में महुआ चुनने गई थी महिला; हुई हत्या:अपराधियों ने टांगी से गला काटा, जंगल में पेड़ के नीचे मिला शव, इलाके में सनसनी

Date:


चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 45 वर्षीय महिला गीता देवी की टांगी (कुल्हाड़ी) से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार देर रात आरोदाना के पानुसाही जंगल से उनका शव बरामद किया गया। मृतका किशनपुर स्थित नारायण बांध टोला की निवासी थीं। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महुआ चुनने निकली थी, शाम तक नहीं लौटी जानकारी के अनुसार, गीता देवी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर से पास के जंगल में महुआ चुनने के लिए निकली थीं। आम दिनों की तरह परिजन उनके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम 5 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंची। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद देर शाम सदर थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गई। पेड़ के नीचे मिला क्षत-विक्षत शव सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पूरी रात चले अभियान के दौरान रात करीब 1 बजे महुआ के एक पेड़ के नीचे गीता देवी का शव बरामद हुआ। हत्यारों ने टांगी से उनके गले पर कई वार किए थे। जिससे गला लगभग धड़ से अलग हो गया था। शव के पास ही खून से सनी टांगी भी पड़ी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी हथियार वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा पर उठे सवाल सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इधर, महुआ सीजन के दौरान महिलाओं का जंगल जाना आम बात है, लेकिन इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp