Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड राज्यसभा चुनाव: गठबंधन में दरार, भाजपा तैयार:झामुमो-कांग्रेस में बढ़ती दूरी से निकल सकता है भाजपा का रास्ता


झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव में बिहार और असम का सियासी समीकरण हावी होता दिख रहा है। गठबंधन के बीच सीटों के तालमेल को लेकर पैदा हुई दूरी का फायदा उठाने की तैयारी में भाजपा भी जुट गई है। चुनाव के संभावित 4 विकल्प और उनके नतीजे
सीटों का गणित: किसके पास कितना बल? एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 28 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। महागठबंधन (कुल 56): झामुमो (34), कांग्रेस (16), राजद (04), माले (02)। नोट: संख्या बल के हिसाब से महागठबंधन दोनों सीटें आसानी से जीत सकता है। एनडीए (कुल 24): भाजपा (21), आजसू (01), जदयू (01), लोजपा (01)। नोट: भाजपा को एक सीट के लिए 4 अतिरिक्त वोटों की जरूरत है। अन्य: JLKM (01)।
बड़ा सवाल: क्या झामुमो त्याग करेगा? सबसे बड़ी चुनौती यह है कि क्या झामुमो अपनी दोनों सीटों पर दावा ठोक देगा या कांग्रेस को एक सीट छोड़कर गठबंधन धर्म निभाएगा। फिलहाल दोनों दलों के नेता इस सवाल से बच रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता रमाकांत महतो का दावा है कि चुनावी गणित उनके पक्ष में है और पार्टी अपना उम्मीदवार जरूर उतारेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles