जमशेदपुर कैरव अपहरण कांड में उद्यमी संदीप मल्होत्रा पुलिस की रडार पर, कार नंबर '1231' बनी अबूझ पहेली

Date:

जमशेदपुर कैरव अपहरण कांड में उद्यमी संदीप मल्होत्रा पुलिस की रडार पर, कार नंबर '1231' बनी अबूझ पहेली

Kairav Gandhi Kidnapping Case, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित सीएच एरिया के युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण में इस्तेमाल फॉरच्यूनर में सीएच एरिया के ही उद्यमी संदीप मल्होत्रा की कार का नंबर (जेएच 05 डीएन 1231) लगा था. संदीप की गम्हरिया में स्पंज आयरन की कंपनी है. इसका पता चलते ही पुलिस ने मामले में उद्यमी की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कैरव अपहरणकांड के मुख्य साजिशकर्ता तेजिंदर पाल सिंह और उद्यमी संदीप मल्होत्रा में क्या फॉरच्यूनर संबंध हैं? या साजिश के तहत संदीप मल्होत्रा की फॉच्र्च्यूनर के नंबर का इस्तेमाल अपहरणकर्ताओं ने अपनी कार में किया. पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार मो. इमरान ने बताया कि अपहरण से पूर्व फॉर्च्यूनर कार में पुलिस का स्टीकर और लाल-ब्लू फ्लैश लाइट लगाकर तीन वर्दीधारी व एक सादे ड्रेस में (पगड़ी पहने हुए) अपराधी चांडिल पहुंचे और वहां इंतजार करने लगे. मो. इमरान नामक अपराधी नामक अपराधी रांची से स्कॉर्पियो लेकर पहुंचा.

मेरी कार के नंबर का इस्तेमाल क्यों किया ? इसकी जानकारी नहीं: संदीप मल्होत्रा

सीएच एरिया निवासी व उद्यमी संदीप मल्होत्रा ने इस संबंध में प्रभात खबर को बताया कि उनके पास सात कार है, सभी का नंबर 1231 है. इसमें दो फॉर्च्यूनर है, जिसमे एक का नंबर जेएच 05 डीएन 1231 और दूसरे का नंबर जेएच 05 सीसी 1231 है. अपहरणकर्ताओं ने उनकी कार के नंबर का इस्तेमाल क्यों किया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं हैं, वे किसी तेजिंदर पाल सिंह को भी नहीं जानते है. उनका इस अपहरण से कोई लेना-देना नहीं है.

Also Read: झारखंड में NHM के 298 पदों पर बहाली प्रक्रिया रद्द, विज्ञापन दोबारा होगा जारी

16 अपराधियों में से अब तक छह ही पकड़े गये हैं

कैरव अपहरणकांड में अबतक जांच में 16 अपराधियों की संलिप्तता सामने आयी है. इसमें से छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार किये गये है. मालूम हो कि 13 जनवरी को युवा उद्यमी कैरव गांधी का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. 14वें दिन यानी 27 जनवरी की सुबह में पुलिस ने कैरव गांधी को बरामद किया और घर लेकर पहुंची थी.

सीजेएम कोर्ट में अब सुनवाई कल

सीजेएम कोर्ट में कारोबारी कैरव अपहरण कांड की मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई. अधिवक्ता जय मुखर्जी की और से जेल में बंद आरोपी मोहन कुमार प्रसाद की जमानत के लिए याचिका दाखिल की गयी थी. अब 12 फरवरी को सुनवाई होगी.

प्रभात सवाल

  • कैरव अपहरणकांड में शामिल वर्दीधारी अपराधी कौन थे? अबतक पुलिस पता नहीं लगा सकी है
  • अपहरण में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार (जेएच 05 डीएन 1231) कहां है? पुलिस बरामद नहीं कर सकी है
  • मुख्य साजिशकर्ता तेजिंदर पाल सिंह, शाद आलम, बोधगया का रामपुर निवासी रुपेश पासवान कहां है? इसका भी पता नहीं लग सका है

Also Read: 9600 करोड़ के घोटाले में गिरिडीह से युवक गिरफ्तार, तमिलनाडु CB-CID टीम की छापेमारी

The post जमशेदपुर कैरव अपहरण कांड में उद्यमी संदीप मल्होत्रा पुलिस की रडार पर, कार नंबर '1231' बनी अबूझ पहेली appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

TRON ARES dazzles with visuals and music

Tron: Ares (English) Review {2.5/5} & Review RatingStar...

New START treaty expires: Russia says it will continue to observe pact if US does – The Times of India

Russia's foreign minister Sergey Lavrov on Wednesday...

Paytm and 4 Other Stocks With FII Stake Above 50%

Synopsis: Several large-cap stocks show strong foreign investor confidence,...
Join Us WhatsApp