Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी के झंझारपुर सांसद ने रेलमंत्री को सौंपा मेमोरैंडम:स्टेशन रेनोवेशन और ट्रेन ऑपरेशंस में सुधार की मांग


मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा से जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने सोमवार को नई दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर झंझारपुर-लौकहा रेलखंड समेत अन्य मुद्दों पर यात्री हित में त्वरित समाधान की मांग की है। सांसद मंडल ने बताया कि झंझारपुर जंक्शन को नवंबर 2024 में अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया था। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी यहां कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने झंझारपुर जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य शुरू करने की मांग की,जिसमें हाईमास्ट लाइट,कोच इंडिकेटर डिस्प्ले,उपरिगामी पुल और एसी प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं शामिल हों। लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन नेपाल सीमा से सटा हुआ उन्होंने लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट, स्टेबलिंग लाइन और पिट लाइन निर्माण संबंधी कोई प्रक्रिया शुरू न होने का मुद्दा भी उठाया। सांसद ने बताया कि लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन नेपाल सीमा से सटा हुआ अंतिम रेलवे स्टेशन है। यहां इन सुविधाओं के निर्माण से दरभंगा जैसे व्यस्त रेलवे स्टेशन का दबाव कम हो सकेगा और दरभंगा से चलने वाली कुछ ट्रेनों का विस्तार लौकहा बाजार तक संभव हो पाएगा। इसलिए उन्होंने जल्द से जल्द लौकहा बाजार में इन सुविधाओं के निर्माण की मांग की। सांसद ने लौकहा से आनंद विहार के लिए चल रही गाड़ी संख्या 04013/04014 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का आग्रह किया, क्योंकि इसका यात्री भार काफी अच्छा है लेकिन स्पेशल होने के कारण यात्रियों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी ट्रेनों का ठहराव और प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने का भी आग्रह इसके अतिरिक्त,उन्होंने लौकहा से पटना वाया दरभंगा एक नियमित ट्रेन का परिचालन शुरू करने, दरभंगा से चलने वाली जननायक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15211/15212) का विस्तार लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन तक करने और सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14047/48) का विस्तार तत्काल प्रभाव से लौकहा बाजार तक करने की मांग की। उन्होंने जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (12435/12436) का परिचालन प्रतिदिन करने का भी आग्रह किया। सांसद ने झंझारपुर एवं घोंघरडीहा में जलजमाव की समस्या,तमुरिया स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव, राजनगर एवं खजौली रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव और प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने का भी आग्रह किया। रेलमंत्री यथाशीघ्र विचार कर कारवाई का अश्वाशन दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles