सुपौल में 35.86 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.70 लाख रुपए, बाइक जब्त

Date:


सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 35.86 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक होंडा साइन बाइक भी जब्त की है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रानीपट्टी नहर के पास घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई, जिसे छोटे-छोटे पैकेट में रखा गया था। 69 पुड़ियों में पैक थी स्मैक पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद स्मैक को कुल 69 पुड़ियों में पैक किया गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी इसे छोटे स्तर पर बेचने की तैयारी में था। गिरफ्तार युवक की पहचान जीवछपुर वार्ड-4 निवासी मो. नसीम साफी के रूप में की गई है। संयुक्त नेतृत्व में हुई कार्रवाई इस कार्रवाई को छातापुर बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता और भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में अंजाम दिया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त मादक पदार्थ का विधिवत आकलन किया गया और जब्ती सूची तैयार की गई। पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच भीमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अकेले इस कारोबार में शामिल था या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। इसके लिए उससे पूछताछ की जा रही है और अन्य संभावित ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है। इलाके में मचा हड़कंप इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। सख्ती जारी रहने के संकेत पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पुलिस अफसरों व जवानों को सिखाया सुरक्षा का पाठ

हजारीबाग. रामनवमी के मंगला जुलूस के मद्देनजर डीसी शशि...

Football Fans Launch Complaint With European Commission Over FIFA World Cup 2026 Ticket Prices

Soccer fans have launched a formal complaint with the...

Trump says peace talks progressing as Iran officials deny negotiations

Egypt, Pakistan and Turkey have taken the lead in...
Join Us WhatsApp