Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में नमाज पढ़ने गए मैकेनिक की बाइक गायब:मस्जिद गेट से मोटर साइकिल चोरी, FIR दर्ज


मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के भट्ठी चौक स्थित मस्जिद के गेट से एक मोटर साइकिल चोरी हो गई। नमाज पढ़ने गए एक मैकेनिक ने अपनी मरम्मत की हुई बाइक को मस्जिद के बाहर खड़ा किया था, जो वहां से गायब मिली। इस संबंध में मैकेनिक ने राजनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, खजौली थाना क्षेत्र के कजियाही निवासी मोटर साइकिल मिस्त्री परवेज सुप्रीम का राजनगर के महाराणा प्रताप चौक पर एक गैरेज है। उन्होंने मानसिंहपट्टी, बासोपट्टी निवासी वीणा दास की मोटर साइकिल (BR 32 AF 4205) की मरम्मत की थी। मरम्मत के बाद मिस्त्री परवेज मोटर साइकिल की जांच के लिए भट्ठी चौक की ओर निकले। इसी दौरान उन्होंने मरम्मत की हुई मोटर साइकिल को भट्ठी चौक स्थित मस्जिद के गेट पर लगाकर नमाज अदा करने चले गए। नमाज के बाद जब वह मस्जिद से बाहर निकले, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। इसके बाद मिस्त्री परवेज ने मंगलवार को राजनगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। राजनगर थाने में प्राथमिकी संख्या 149/2026 दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरी हुई मोटर साइकिल की तलाश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles