![]()
पश्चिम सिंहभूम (गुदड़ी): गुदड़ी थाना अंतर्गत कमरोड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक विक्षिप्त बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। 35 वर्षीय आरोपी नामजन बरजो ने अपनी 60 वर्षीय मां मेरी बरजो को पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर दाउली (धारदार हथियार) से हमला कर उनकी जान ले ली। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने घर के पीछे आंगन में लकड़ियां इकट्ठा कर शव को जला भी दिया। प्रत्यक्षदर्शी की आपबीती घटना की चश्मदीद और आरोपी के छोटे भाई की पत्नी हीरामनी ओरेया ने बताया कि जिस वक्त यह वारदात हुई, गांव के अधिकांश लोग रनिया बाजार गए हुए थे। गांव खाली होने के कारण हीरामनी की चीख-पुकार सुनने वाला कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की। पुलिस की कार्रवाई वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खूंटी जिले के रनिया की ओर भाग निकला है। गुदड़ी पुलिस, रनिया पुलिस के सहयोग से उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए अवशेषों को जब्त कर फॉरेंसिक लैब भेज दिया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर शिनाख्त पूरी हो सके। दहशत में परिवार: भाई और भतीजे ने छोड़ा गांव हीरामनी के मुताबिक, आरोपी नामजन इतना खतरनाक है कि उसके डर से उसका सगा भाई और भतीजा गांव छोड़कर खूंटी के रनिया में शरण लिए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नामजन की मानसिक स्थिति अक्सर बिगड़ जाती है और वह अचानक हिंसक होकर लोगों पर हमला कर देता है। ग्रामीण उसे देखते ही रास्ता बदल लेते हैं। पुरानी वारदात: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, करीब 8-10 साल पहले नामजन ने अपने पिता की भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। तब उसे विक्षिप्त मानकर रांची के रिनपास (RINPAS) भेजा गया था। इलाज के बाद उसे घर भेजा गया, लेकिन उसकी हिंसक प्रवृत्ति खत्म नहीं हुई और अंततः उसने अपनी मां की भी जान ले ली। चतरा: महुआ चुनने के विवाद में महिला की हत्या चतरा: सदर थाना क्षेत्र के जंगल में एक 50 वर्षीय महिला, गीता देवी, की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस महुआ चुनने के विवाद को हत्या का मुख्य कारण मान रही है। घटनाक्रम: मृतका सोमवार तड़के तीन बजे घर से महुआ चुनने निकली थी। बरामदगी: देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब एक बजे महुआ के पेड़ के नीचे उसका शव बरामद हुआ। कार्रवाई: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की सघन जांच में जुटी है।
मां को लाठी से पीटा, दाउली से काटा और शव को आंगन में ही जला डाला
Date:




