चतरा में बाइक ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा:नानी घर आया था बच्चा, मौके पर मौत; आरोपी बाइक सवार हिरासत में

Date:


चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। मृतक बच्चे की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण (करमा) निवासी मोहम्मद एजाज के पुत्र अर्हम के रूप में हुई है। अर्हम मंगलवार को ही अपने नानी घर परसौनी आया था। जानकारी के अनुसार, ननिहाल पहुंचने के कुछ ही समय बाद एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्हम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवक मनीष साव (पिता बजरंग साव) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मासूम अर्हम के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। रात अधिक होने के कारण शव को सुरक्षित रखा गया है, जिसे कल सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के माता-पिता और ननिहाल पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि रिहायशी इलाकों और गांवों के भीतर वाहन की गति पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपकी एक पल की लापरवाही किसी का पूरा संसार उजाड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp