Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में 60 एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा:29 मार्च को ऊर्जा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम; पीड़िताओं को कानूनी सहायता भी मिलेगी


बिहार स्टेट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी की ओर से 29 मार्च को पटना में एसिड अटैक पीड़ितों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह पहल नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के मिनिमम एक्शन प्लान के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना है। मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर आयोजन प्राधिकरण के मेंबर सेक्रेटरी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। 60 एसिड अटैक पीड़िताओं की भागीदारी कार्यक्रम में राज्यभर से लगभग 60 एसिड अटैक पीड़िताएं हिस्सा लेंगी। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा पीड़ितों का आंकड़ा एकत्र कर उन्हें आमंत्रित किया गया है, ताकि वे इस पहल का लाभ उठा सकें। इस दौरान सभी पीड़िताओं को लगभग 3 लाख रुपये की न्यूनतम मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि मुख्य न्यायाधीश द्वारा वितरित की जाएगी। इसके अलावा, विक्टिम कंपेंसेशन बोर्ड द्वारा निर्धारित अतिरिक्त मुआवजा राशि भी पीड़ितों को दी जाएगी। जागरूकता और सशक्तिकरण पर फोकस धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि पीड़ितों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। कार्यक्रम में कानूनी सहायता, पुनर्वास योजनाओं और सरकारी सहयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के तहत सालभर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, ताकि जरूरतमंदों तक न्याय और सहायता की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles