रामनवनी: यूपी में 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी, दफ्तर और स्कूल बंद

Date:

रामनवनी: यूपी में 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी, दफ्तर और स्कूल बंद

Ram Navami Holiday: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राम नवमी के मौके पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा की है. सरकार ने पहले 26 मार्च को अवकाश घोषित किया था. अब 27 मार्च को भी सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और जगह-जगह शोभा यात्राएं निकाले जाने को देखते हुए सरकार ने को देखते हुए को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब 26 और 27 मार्च यूपी में सरकारी दफ्तर, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी विभागों की छुट्टी रहेगी.

योगी सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा कारण मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी और जगह जगह झांकियों का निकलना है. रामनवमी के मौके पर राज्य के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं. अयोध्या समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-पाठ, शोभायात्राएं और भव्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 मार्च को भी अवकाश की घोषणा की है.

भीड़ नियंत्रित करने में होगी सुविधा

यूपी में रामनवमी को लेकर पुलिस और सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. प्रदेश सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया है. अयोध्या, वाराणसी, मथुरा समेत कई और धार्मिक जगहों पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.

अयोध्या में खास तैयारी

अयोध्या में रामनवमी के मौके पर भारी भीड़ के जुटने की संभावना है. यहां रामनवमी मेले के कारण 24 मार्च से ही डायवर्जन लागू किया गया है. 27 मार्च तक भारी मालवाहक वाहन, ट्रक समेत अन्य भारी वाहनों को लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर जाने से रोका गया है.

मथुरा का प्रसाद चखेंगे रामलला

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर भगवान राम को अर्पण करने के लिए प्रसाद अयोध्‍या भेजा गया है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है. संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 11 मन (करीब 440 किलो ) धनिया की पंजीरी, सवा मन (50 किलो ) लड्डू के साथ-साथ वस्त्र, फल समेत कई और सामान एक सजे-धजे वाहन में अयोध्या भेजी गई है. शर्मा ने बताया कि रामनवमी के मौके पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भगवान का भोग लगाया जाएगा.

The post रामनवनी: यूपी में 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी, दफ्तर और स्कूल बंद appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Clinical Establishments Bill seeks to streamline registrations

3 min readAhmedabadMar 26, 2026 01:16 AM IST The Gujarat...

पिकअप पलटने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल:भभुआ में बानोदाग नदी के पास हादसा, पांच गंभीर

भभुआ (कैमूर)। अधौरा थाना क्षेत्र के बानोदाग नदी तट...
Join Us WhatsApp