बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार

Date:

बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार

Nitin Nabin South Kolkata Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के चुनावी रणनीतिकार नितिन नबीन ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर ‘तुष्टीकरण’ और ‘दोहरे मानदंड’ अपनाने के आरोप लगाये हैं. बुधवार को कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि बंगाल में आज ऐसी स्थिति है कि हिंदुओं को अपनी आस्था प्रकट करने के लिए अदालतों के दरवाजे खटखटाने पड़ रहे हैं.

दुर्भाग्यपूर्ण हैं बंगाल के हालात – नितिन नबीन

दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में नितिन नबीन ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था और धार्मिक स्वतंत्रता पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ही राज्य में दो अलग-अलग समुदायों के लिए अलग-अलग नियम नजर आते हैं.

पश्चिम बंगाल में नमाज अदा करने की तो पूरी अनुमति है, लेकिन पूजा करने और पंडाल बनाने के लिए हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ता है. यह स्थिति बंगाल के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

पूजा और पंडाल के लिए क्यों जाना पड़ता है हाईकोर्ट?

नितिन नवीन ने सीधे तौर पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने नमाज और पूजा को लेकर टिप्पणी की. रामनवमी के दिन शोभायात्रा निकालने की पुलिस ने अनुमति नहीं दी, तो आयोजकों को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा. मंगलवार को कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ हावड़ा में रामनवमी के दिन झांकी और शोभायात्रा निकालने की मंजूरी दी. इसी संदर्भ में नितिन नबीन ने यह टिप्पणी की.

  • नमाज पर टिप्पणी : पश्चिम बंगाल में नमाज अदा करने की पूरी आजादी है और उस पर कोई पाबंदी नहीं दिखती.
  • पूजा पर पाबंदी : बंगाल में हिंदुओं को पूजा आयोजित करने या पंडाल बनाने जैसी धार्मिक गतिविधियों के लिए अक्सर कलकत्ता हाईकोर्ट से अनुमति मांगनी पड़ती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Nitin Nabin South Kolkata Visit: नबीन ने मां काली से मांगी ‘सोनार बांग्ला’ की दुआ

भाजपा नेता नितिन नबीन ने बताया कि उन्होंने दक्षिणेश्वर मां काली के चरणों में नतमस्तक होकर राज्य के कल्याण की कामना की. कहा- मैंने ‘विकसित बंगाल’ और ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण के लिए देवी से प्रार्थना की है, ताकि राज्य को भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्ति मिल सके.

इसे भी पढ़ें

मिशन बंगाल 2026: नितिन नबीन ने बदला बूथ मैनेजमेंट का गेमप्लान, BJP उतारेगी डिजिटल वॉरियर्स की फौज

लिएंडर पेस ने की नितिन नबीन से मुलाकात, पूर्व टेनिस स्टार के भाजपा में आने की अटकलें तेज

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नबीन पहुंचे कोलकाता, भाजपा कोर टीमों के साथ करेंगे संवाद

नितिन नबीन का दावा- बंगाल में 50 लाख से अधिक घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये

The post बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp