Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस कर रही आरोपी के नेटवर्क की जांच


जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मनोज कुमार दास नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पुलिस ने मौके से आरोपी मनोज कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles