Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार-ओपन फिडे शतरंज, 4 देशों के खिलाड़ी ने लिया भाग:ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव, रेयान मोहम्मद अगले दौर के लिए चयनित, पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजन


पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आज से बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार और अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ियों की भागीदारी देखने को मिली। प्रतियोगिता के पहले दिन चार देशों और 18 राज्यों के कुल 617 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में एक ग्रैंडमास्टर, एक इंटरनेशनल मास्टर और तीन फिडे मास्टर (एफएम) खिलाड़ियों की मौजूदगी ने मुकाबलों और भी दिलचस्प बना दिया। शीर्ष बोर्ड पर ग्रैंडमास्टर का जलवा दूसरे चक्र के मुकाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल की रियाना खातून को फ्रेंच डिफेंस में 42 चालों में पराजित किया। वहीं दूसरे बोर्ड पर बिहार के उभरते सितारे रेयान मोहम्मद ने सफेद मोहरों से खेलते हुए ज़ुकेरटोर्ट ओपनिंग के जरिए महज 25 चालों में कार्तिकेय नंदन को मात दी और अपनी जीत की लय बरकरार रखी। तीसरे बोर्ड पर बंगाल की आलेख्या मुखोपाध्याय ने इंग्लिश ओपनिंग में वैभव मिश्रा को सिर्फ 21 चालों में हराकर शानदार जीत दर्ज की। बिहार के उभरते शतरंज सितारे इस दौरान नारायण श्रीनाथ ने बिहार में खेलों के विकास को लेकर सरकार और खेल प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। श्रीनाथ ने खास तौर पर बिहार के युवा खिलाड़ियों- रेयान मोहम्मद, मरियम फातिमा और देवांश केशरी का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में प्रतिभाओं की नई पीढ़ी तैयार हो रही है, जिन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर मिलने की जरूरत है। जल्द ही बिहार में आधुनिक शतरंज प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू हो सकती है। पहले दिन सभी वरीय खिलाड़ी विजयी प्रतियोगिता के पहले दिन दो चक्रों के बाद सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। दूसरे चक्र के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे- पीटर क्रियाकोव ने रियाना खातून को हराया रेयान मोहम्मद ने कार्तिकेय नंदन को हराया आलेख्या मुखोपाध्याय ने वैभव मिश्रा को हराया इंद्रजीत मानिंद्रकर ने वीर विक्रम को हराया अभ्रोज्योति नाथ ने भारत कुमार पांडेय को हराया रुपेश जायसवाल ने अनीका यादव को हराया प्रखर त्रिपाठी ने संजय दास को हराया कुमार गौरव ने राइमा भट्टाचार्जी को हराया सुधांशु रंजन ने ध्रुव कुमार गुप्ता को हराया परमब्रत सरकार ने महास्वीन सिन्हा को हराया सुमन कुमार सिंह ने आरव सहारन को हराया

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles