गयाजी में केपी रोड अतिक्रमण मुक्त,नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा:चौड़ी सड़क से बदली यातायात की तस्वीर, लोगों को मिली राहत

Date:


गया नगर निगम ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से केपी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर किया। उनके साथ निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल भी तैनात रहे। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया। अतिक्रमण हटने के बाद केपी रोड की चौड़ाई स्पष्ट रूप से बढ़ गई, जिससे यातायात पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर लंबे समय से जाम की समस्या बनी रहती थी। इस कार्रवाई के बाद स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल रहा है, जिससे उन्हें राहत मिली है। माइकिंग के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को सूचना अतिक्रमण हटाने से पूर्व नगर निगम की ओर से माइकिंग के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को सूचना दी गई थी, ताकि वे स्वेच्छा से अपने सामान हटा लें। कई लोगों ने पहले ही अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि शेष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाल ही में जिला पदाधिकारी ने केपी रोड का निरीक्षण कर अतिक्रमण की समस्या पर नाराजगी जताई थी और इसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया था। उसी के अनुपालन में नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। अतिक्रमण हटाए गए फुटकर विक्रेताओं को नगर निगम की ओर से कठोत्तर तालाब स्थित खाली भूखंड पर बनाए गए वेंडिंग जोन में स्थानांतरित होने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह का अभियान नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि शहर में स्थायी रूप से यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp