Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भगवानपुर में चैती दुर्गा पूजा का पट खुला:महासप्तमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जयकारे


चंडी प्रखंड के भगवानपुर में चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित पूजा का पट बुधवार रात 9:30 बजे महासप्तमी के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पूजा पंडाल पहुंचने लगे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे लोगों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। पूजा समिति के सदस्य नीरज कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पूजा को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा है। पूरे क्षेत्र में ‘जय माता दी’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आगामी दिनों में पूजा पंडाल में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles