बिल्ला लगाकर वैलिडेशन एक्ट का किया विरोध

Date:


कोलेबिरा| कोलेबिरा प्रखंड के पेंशनर समाज के सदस्यों द्वारा काला बिल्ला लगा कर समाज के अध्यक्ष मोतीलाल प्रसाद कश्यप की अध्यक्षता में 25 मार्च 2025 को केन्द्र सरकार द्वारा पारित वेलिडेशन एक्ट के विरोध में काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन करने के बाद पेंशनर समाज कोलेबिरा के सदस्य पदाधिकारी के द्वारा काला दिवस मनाते हुए माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनूप कच्छप को ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन देने वालो में पेंशनर समाज के अध्यक्ष मोतीलाल प्रसाद कश्यप,धनंजय प्रसाद,सोहन साहू, और घांसी राम नाग मुख्य रूप से उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | केरसई केरसई प्रखंड के बासेन गांव में मंगलवार की रात ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को धर्म, संस्कृति और आस्था के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता, कोष्टा समाज के जिला अध्यक्ष अवधेश मेहर, संरक्षक मानकी लाल एवं मुखिया सत्या देवी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में अवधेश मेहर ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और कोष्टा समाज की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और युवाओं को अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम की सांस्कृतिक संध्या में डांसर सारिका का आकर्षक और ऊर्जावान नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। उनके शानदार प्रदर्शन ने युवाओं को खासा उत्साहित कर दिया और पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। इसके अलावा लोक गायक महावीर साहू ने मर्दानी झूमर राग में भगवान विष्णु की स्तुति प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। अंजली, पूनम, लक्ष्मण, प्रीति मेहर समेत अन्य कलाकारों ने भी नागपुरी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत हो उठा। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन भी आयोजित किया गया, जिसने पूरे गांव को भक्ति और ऊर्जा से भर दिया। धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संगम से बासेन गांव में एक ऐतिहासिक और यादगार माहौल देखने को मिला। भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चीरी में आयोजित दो दिवसीय साहित्य उत्सव कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान डायट प्राचार्य सह जिला शिक्षा अधीक्षक लोहरदगा अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में जेसीईआरटी की वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय व राजकीकृत बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय चीरी के वर्ग नौ एवं दस के छात्रों के बीच कार्यक्रम में प्रथम दिवस में आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग प्रतियोगिता, लघु नाटिका का मंचन और वाद विवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य अमृता सिन्हा, संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल के सदस्य द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। वहीं कहा गया कि सफलता और असफलता जीवन के दो पहलू हैं जिन्हें स्वीकार करने की आवश्यकता है। कार्यक्रमों में प्रथम दिवस के कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग लेखन में कस्तूरबा सीएमएसओई गर्ल्स लोहरदगा की छात्रा सिंपल शर्मा ने प्रथम स्थान, राजा महली नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय हिरही ने दूसरा स्थान व आर्यन राज अग्रवाल मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लघु नाटिका में पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सेन्हा की छात्राओं ने प्रथम स्थान, पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय किस्को की छात्राओं ने दूसरा स्थान व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कैरो की छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद के पक्ष में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू की माही कुमारी ने प्रथम, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सेन्हा की छात्रा करीना कुमारी द्वितीय व कस्तूरबा सीएमएसओई गर्ल्स लोहरदगा की आंचल राम ने तीसरा प्राप्त किया। भास्कर न्यूज | सिमडेगा अखिल भारतीय पेंशनर्स महासंघ दिल्ली के आह्वान पर बुधवार को सिमडेगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पेंशनर्स एकजुट हुए और केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च 2025 को पारित वेलिडेशन एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया। पेंशनर्स ने काला बिल्ला लगाकर शहर में विरोध मार्च निकाला,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस अधिनियम को वापस लेने की मांग की। पेंशनर समाज के सचिव राम कैलाश राम ने कहा कि यह कानून पेंशनर्स के बीच भेदभाव को बढ़ावा देता है और केंद्र सरकार को पेंशनधारियों का वर्गीकरण करने का अधिकार देता है,जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पेंशन एक अधिकार है, इसे किसी भी प्रकार से विभाजित या सीमित करना उचित नहीं है। मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि यह आंदोलन केवल सिमडेगा तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। इसके तहत आने वाले दिनों में जन जागरण सह एकता सुदृढ़ीकरण अभियान के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर राज्यवार एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। प्रदर्शन के उपरांत पेंशनर समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर राम कैलाश राम, देवेंद्र प्रसाद तिवारी, सुरेश कुमार चौधरी, एतवा मांझी, वृजविलास सिंह, अर्जुन मिस्त्री, तारकेश्वर तिवारी, जवाहर प्रसाद, कंचन रानी एक्का, सावधानी कुल्लू, रोसालिया कुल्लू सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे। इसके बाद पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री के नाम अपने मांगों के समर्थन में डीसी कंचन सिंह को ज्ञापन सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp