Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंद घर में दो लाख के सामान की चोरी:इलाज के लिए वेल्लोर गए परिवार के घर में वारदात, पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना


धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित तपोवन कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने लगभग 2 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ किया। कॉलोनी निवासी सुदेश दुबे अपने परिवार के साथ करीब एक सप्ताह पहले इलाज के लिए वेल्लोर गए थे। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा टूटा और सामान बिखरा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल सरायढेला पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पड़ोसियों के अनुसार, देर रात उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं मिली। इससे आशंका है कि चोरों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी के परिजनों ने बताया कि चोरों ने दस चांदी के सिक्के, चांदी का पायल, चांदी का नोट, एक सोने की अंगूठी, एलईडी टीवी, महंगी साड़ियां और कुछ नकदी चुरा ली। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि परिवार के लौटने के बाद ही चोरी की पूरी सूची और सटीक मूल्य का आकलन किया जाएगा। स्थानीय निवासी राजकुमार ने सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सुदेश दुबे को फोन पर सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles