Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार दिवस पर लगे 'शिक्षित बिहार, विकसित बिहार' के नारे:शिवहर में बच्चों ने नशा मुक्ति-दहेज प्रथा, बाल विवाह रोकथाम का दिया संदेश


बिहार दिवस के अवसर पर शिवहर जिले में एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी बागमती परियोजना कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट मैदान तक पहुंची। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों और आम लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग पटना के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ सुशील कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्काउट-गाइड, शिक्षा विभाग के कर्मी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार” और “शिक्षित बिहार, विकसित बिहार” जैसे नारे लगाए। इन नारों के माध्यम से सामाजिक एकता, नशा मुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने बताया कि बिहार दिवस का यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चेतना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि 22 मार्च 1912 को बिहार की स्थापना हुई थी, और यह दिन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। जिला पदाधिकारी ने आगे कहा कि प्रभात फेरी के माध्यम से समाज में नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम और शिक्षा के महत्व जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई जाती है। कार्यक्रम के दौरान “बिहार की शान, हमारी पहचान” जैसे नारों के साथ लोगों में राज्य के प्रति गर्व और एकता की भावना भी दिखी। यह आयोजन बदलते बिहार की तस्वीर और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचे में हो रहे विकास को भी दर्शाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles