![]()
झारखंड की राजधानी रांची को 2026-27 सत्र में दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, जेएससीए स्टेडियम में ये मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। इसके बाद, 19 से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच का आयोजन भी रांची में किया जाएगा। जेएससीए अधिकारियों ने इन आयोजनों की पुष्टि की है। इन दो बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की घोषणा के बाद रांची सहित पूरे झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में उत्सुकता है। जेएससीए स्टेडियम ने पूर्व में भी कई सफल अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की है। जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने इन आयोजनों को रांची के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि राज्य की पहचान और प्रतिष्ठा से जुड़ा अवसर है। तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी वेस्टइंडीज की टीम सितंबर माह में भारत का दौरा करेगी, जिसमें तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला टी20 मैच 5 अक्टूबर को लखनऊ में होगा, जबकि दूसरा टी-20 मैच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी तरह, ऑस्ट्रेलिया की टीम जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगी, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 19 से 23 फरवरी 2027 तक रांची में आयोजित होगा। 30 नवंबर को हुआ था आखिरी मैच
बताते चलें कि JSCA में अब तक करीब एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें अधिकांश मैच भारत ने ही जीते हैं। यहां आखिरी मैच वनडे के रूप में 30 नवंबर 2025 को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका खेला गया था। जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया था।
JSCA को दो अंतरराष्ट्रीय मैचों की मिली मेजबानी:रांची में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20, अगले साल ऑस्ट्रेलिया-इंडिया का टेस्ट मैच
Date:




