![]()
गुमला-रांची एनएच-43 पर बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। यह घटना नागफेनी में साहू ढाबा के पास हुई। वहीं, हादसे में मृतक की पत्नी और दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कार द्वारा बाइक में पीछे से टक्कर मारने की वजह से हुई। मृतकों की पहचान पतिया और बरहाटोली पालकोट निवासी 30 वर्षीय कुलदीप गोप और उनकी तीन वर्षीय बेटी अंशिका के रूप में की गई है। हादसे में कुलदीप की पत्नी और दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हैं रांची की ओर से आ रही थी कार
परिजनों ने बताया कि कुलदीप अपनी पत्नी जयंती देवी और जुड़वा बेटियों अंशिका व जितनी कुमारी के साथ बाइक से अपने ससुराल सिसई जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, इलाज के दौरान एक बच्ची अंशिका ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल जयंती देवी और उनकी दूसरी बेटी जितनी कुमारी का इलाज अस्पताल में जारी है। गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने दोनों पिता-पुत्री के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर टक्कर मारने वाले कार को जब्त कर लिया है। मृतक कुलदीप गोप गोवा में राजमिस्त्री का काम करते थे और कुछ दिन पहले ही अपने घर आए थे।
गुमला में कार-बाइक की टक्कर, पिता-पुत्री की मौत:पत्नी और दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल, ससुराल जाते वक्त हुआ हादसा
Date:




