कैंटोनमेंट बोर्ड ने 45 लाख से लगाए थे नौ प्याऊ, 5 में 2 साल से पानी नहीं

Date:


भास्कर न्यूज | रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड ने कोविड के बाद लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में शहर के 9 सार्वजनिक स्थलों में करीब 45 लाख रुपए खर्च कर अत्याधुनिक प्याऊ का निर्माण कराया गया। इसके तहत न्यू बस स्टैंड, बिग्रेडियर पूरी पार्क, पुराना बस स्टैंड, वेजिटेबल वेडिंग जोन, साप्ताहिक हाट बाजार टांड, थाना चौक के अंबेडकर पार्क, नईसराय, गांधी घाट, बुजुर्ग जमीरा में प्याऊ लगाए गए थे। इसमें वाटर कुलिंग मशीन, फिल्टर लगाई गई और वाटर टंकी को सप्लाई वाटर से कनेक्शन किया गया। ताकि लोगों को शीतल पेयजल के साथ पीने का स्वच्छ पानी मिल सके। वर्ष 2022 में सभी प्याऊ का उद्धाटन किया गया था। लेकिन इनमें से पांच प्याऊ से लोगों को दो साल से पानी नहीं मिल पा रहा है। अधिकतर प्याऊ रख-रखाव के अभाव में खराब हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी में शहरी क्षेत्र के लोगों को फिर पेयजल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्ड संख्या सात में फेज टू प्रोजेक्ट से पूरी तरह से वाटर सप्लाई नहीं हो पाई है। जबकि, वार्ड संख्या दो नईसराय व गोलपार और वार्ड संख्या 6 के आदर्श कॉलोनी में पेयजल की समस्या है। शेष वार्डों में भी नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से पानी का संकट गहरा रहा है। ऐसे में गर्मी में लोगों को पेयजल को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वार्ड संख्या 6 की आदर्श कॉलोनी में पेयजल संकट ^सार्वजनिक स्थलों के सभी प्याऊ को सुचारु रूप से चलाने के लिए समय-समय पर मरम्मत की जाती है। ताकि, लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके। नियमित पानी सप्लाई के लिए प्रयास किया जा रहा है। गर्मी से पहले प्याऊ की व्यवस्था को दुरुस्त लिया जाएगा। -पिंटू कुमार, जेई, कैंटोनमेंट बोर्ड अंबेडकर पार्क के पास प्याऊ की टंकी में पानी नहीं थाना चौक के अंबेडकर पार्क के बगल में बने प्याऊ की भी स्थिति खराब है। यहां, टंकी में पानी नहीं आता है। स्थानीय लोग और पार्क में आने वाले लोगों का कहना है कि बोर्ड ने प्याऊ तो बना दिया है। लेकिन, इसकी देख भाल करने वाला कोई नहीं है। इस कारण पिछले वर्ष से खराब पड़ा है। यहां पेयजल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रांची में 13 घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मधुकम खादगढ़ा स्थित शिव दुर्गा मंदिर लेन में आदिवासी...

Four takeaways from Pam Bondi's fiery Epstein testimony

Lawmakers accused Bondi's justice department of making improper redactions...
Join Us WhatsApp