Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गाजे-बाजे व महावीरी झंडे लेकर जुलूस निकाले रामभक्त

गाजे-बाजे व महावीरी झंडे लेकर जुलूस निकाले रामभक्त

बुढ़मू.

प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनी. उमेडंडा, बुढ़मू, ठाकुरगांव में मेला लगाया गया. उमेडंडा में 114 अखाड़ा से रामभक्त गाजे-बाजे व महावीरी झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए. बुढ़मू व ठाकुरगांव में आसपास के दर्जनों अखाड़ा से रामभक्त मेला में शामिल हुए. सभी अखाड़ेधारियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन करनेवाले अखाड़ेधारियों को पुरस्कृत किया गया. मेला में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सुरेश बैठा, गोपाल तिवारी, स्वामी देवेंद्र प्रकाश, बीडीओ धीरज कुमार, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, कमलेश राम, शमीम बड़ेहार, हरदेव साहू, पार्वती देवी, बलराम साहू, सरफराज अहमद, विनोद मुंडा, जाकिर हुसैन, सज्जाद अहमद शामिल हुए. थाना प्रभारी नवीन शर्मा और थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रही. मेला के सफल आयोजन में मोहन जायसवाल, पनू साहू, सिद्धनाथ महतो, रत्नप्रकाश सिंह सहित अन्य ने सहयोग किया.

The post गाजे-बाजे व महावीरी झंडे लेकर जुलूस निकाले रामभक्त appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles