Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दिव्य दरबार : हर दिल में राम, हर जगह रामनवमी का उत्सव


आज हर दिल में राम, हर जगह रामनवमी का उत्सव—इसी भाव के साथ जिले भर में शुक्रवार को रामनवमी हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर से लेकर गांव तक मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शहर के बीएड कॉलेज स्थित मंदिर में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा और आरती की गई। इस दौरान हनुमान जी की भी विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा ध्वज पूजन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इधर, काशीपुर चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में भी ध्वजा पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। मान्यता है कि रामनवमी के दिन घरों और मंदिरों में ध्वज पूजन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी विश्वास के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों ने श्रद्धा से पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर भव्य जुलूस भी निकाले गए। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। रामनवमी भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक श्रीराम के आदर्शों की याद दिलाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles