बजट सत्र में तृणमूल-भाजपा आमने-सामने, अश्विनी वैष्णव ने बंगाल सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

Date:

बजट सत्र में तृणमूल-भाजपा आमने-सामने, अश्विनी वैष्णव ने बंगाल सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

Ashwini Vaishnaw Attack on West Bengal: लोकसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2 नेताओं में तीखी बहस हुई. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने राज्य में अमृत भारत स्टेशन योजना को लेकर सवाल उठाये, तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. रेल मंत्री ने पूछा कि आखिर राज्य सरकार को अपनी जनता से दुश्मनी क्यों है.

तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद ने लगाये भेदभाव के आरोप

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने बुधवार को लोकसबा में पूछा कि क्या केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव और पक्षपात कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के साथ अलग तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है.

रेल मंत्री का दावा – बंगाल को मिला रिकॉर्ड बजट

इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सांसद का आरोप सही नहीं है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए रिकॉर्ड बजट दिया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (यूपीए) सरकार में हर साल करीब 4,300 करोड़ रुपए बंगाल को मिलते थे. अब यह बढ़कर 14,205 करोड़ रुपए हो गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कीर्ति आजाद और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आमने-सामने

पश्चिम बंगाल में अमृत भारत स्टेशनों के कार्यों को लेकर केंद्र सरकार का पश्चिम बंगाल के विरुद्ध विषमता, विद्वेष और पक्षपातपूर्ण रवैया क्यों है?

कीर्ति आजाद, सांसद, तृणमूल कांग्रेस

सांसद के आक्षेप में तथ्य नहीं है. बंगाल के लिए मोदी सरकार ने रिकॉर्ड बजट दिये. मैं पूछना चाहूंगा कि सरकार को बंगाल की जनता के प्रति इतना विद्वेष क्यों है?

अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री

जमीन अधिग्रहण की रफ्तार धीमी

वैष्णव ने यह भी कहा कि बंगाल में रेल परियोजनाओं की लगातार समीक्षा होती है. जमीन अधिग्रहण यानी परियोजनाओं के लिए जमीन लेने का काम केवल 27 प्रतिशत ही हो पाया है. कई परियोजनाओं में तो जमीन अधिग्रहण शून्य है, यानी बिल्कुल भी जमीन नहीं ली गयी है.

मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

रेल मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस सांसद से कहा कि वे बंगाल की चीफ मिनिस्टर से रेल परियोजनाओं में तेजी लाने को कहें. साथ ही वैष्णव ने सवाल किया कि बंगाल सरकार को अपने ही राज्य की जनता के प्रति इतनी नाराजगी क्यों है.

इसे भी पढ़ें

चैट लीक मामले में दिल्ली के पत्रकार गिरफ्तार, बंगाल पुलिस पर अमित मालवीय ने लगाया गंभीर आरोप

जन्म से मृत्यु तक टैक्स! लोकसभा में अभिषेक बनर्जी का वार, बोले – आम आदमी से वसूला जा रहा ट्रिपल टैक्स

चुनाव आयोग 28 फरवरी को पब्लिश करेगा बंगाल का फाइनल वोटर लिस्ट, ये है SIR 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल

बंगाल में LoP शुभेंदु अधिकारी को बार-बार निलंबित किया गया, तब कहां था लोकतंत्र : शमिक भट्टाचार्य

The post बजट सत्र में तृणमूल-भाजपा आमने-सामने, अश्विनी वैष्णव ने बंगाल सरकार पर लगाये गंभीर आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Shooter in Canada kills 9, hurts 27 at school, home

Ten people including the shooter are dead...

नए खतरनाक ड्रग ‘साइक्लोर्फिन’ को लेकर झारखंड में एटीएस अलर्ट

झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधी इकाई (एटीएस) ने राज्य...

Enforcement Directorate summons Amarinder Singh, son in FEMA case

4 min readChandigarhFeb 12, 2026 04:41 AM IST The Enforcement...

All about the Consumer Price Index: How India tracks retail inflation | Economy & Policy News

The proportional change in this index compared to...
Join Us WhatsApp