
Ranchi LPG Crisis, रांची : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) की किल्लत हो रही है. कई जगहों पर ठेले-खोमचे बंद हो गये हैं, तो कई जगहों पर लोग पेट की खातिर संघर्ष कर रहे हैं. गैस नहीं मिलने के कारण खास कर छोटे तबके के लोग काफी परेशान हो गये हैं. महंगे सिलिंडर के कारण कई छोटे-छोटे होटल, चाय और नाश्ते की दुकानें बंद होने के कगार पर हैं, जिससे सैकड़ों लोगों की आजीविका छिन गयी है. इसे लेकर ‘प्रभात खबर’ ने शहर के तीन स्पॉट का जायजा लिया.
अल्बर्ट एक्का चौक
यहां पर छोला-भटूरा, चाउमिन-चिल्ली, जलेबी सहित अन्य आइटम ठेले पर मिल जायेंगे. दुकानदारों का कहना था कि कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए काफी प्रयास किया. जब नहीं मिला, तो किसी तरह महंगे दामों पर घरेलू गैस सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं.
Also Read: झारखंड में ‘येलो अलर्ट’: अगले दो दिनों के दौरान इन इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की आशंका
वेंडर मार्केट के निकट
यहां पर मोमो, चाट, फास्ट फूड की बिक्री हो रही थी. दुकानदार 14.2 किलो से लेकर पांच किलो का सिलिंडर प्रयोग कर रहे थे. प्रशासन के डर से सिलिंडर को बोरा से ढंक कर प्रयोग कर रहे थे. दुकानदारों का कहना था कि वर्तमान परिस्थिति में ठेला चलाना मुश्किल है. लेकिन, किसी तरह पेट की खातिर संघर्ष कर रहे हैं. रोज कमाते हैं और खाते हैं.
ओल्ड एचबी रोड का क्या है हाल
इन सड़कों पर छोटे-छोटे कई ठेला लगते हैं. इडली, चाट, मोमो, फास्ट फूड आदि की बिक्री करने वाले हैं. इन दुकानदारों का कहना था कि काफी परेशानी के बाद भी गैस मिलने में परेशानी हो रही है. छोटे सिलिंडर में 320 रुपये प्रति किलो तक गैस मिल रहा है. रिफलिंग में भी काफी परेशानी हो रही है.
Also Read: पलामू में रामभक्ति का सैलाब: मेदिनीनगर की सड़कों पर उतरे 42 पूजा संघ, कोयल नदी के तट पर हुआ महामिलन
The post पेट की खातिर संघर्ष कर रहे रांची के छोटे दुकानदार, बोरे में छिपाकर सिलेंडर जलाने की मजबूरी appeared first on Prabhat Khabar.


