हत्या मामले में 48 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं:मधुबनी के राजनगर में हुई घटना; विधानसभा में उठा मामला, SIT गठित

Date:


मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव में 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने घटना की जांच और अपराधियों की पहचान के लिए सदर एसडीपीओ 2 मनोज कुमार राम के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को त्वरित सुनवाई के माध्यम से सजा दिलाएगी। बुधवार को बिहार विधानसभा में मामला उठा इस गंभीर घटना को लेकर राजनगर के विधायक सुजीत पासवान ने बुधवार को बिहार विधानसभा में मामला उठाया। उन्होंने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। विधायक पासवान ने बताया कि उन्होंने सदन का ध्यान इस घटना की ओर आकर्षित कराया है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने, अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी में एक सहायक थाना बनाने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे। सड़क पर अपराधियों ने बाइक छीनने का प्रयास किया यह घटना मंगलवार सुबह हुई थी, जब 30 वर्षीय जयराम मंडल उर्फ जय सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जयराम मंडल राघोपुर बलाट के समाधि टोला के निवासी थे। घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर सर्वाडीह जाने वाली सड़क पर अपराधियों ने उनकी बाइक छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उनके मुंह में गोली मार दी। मृतक के हाथ में बाइक की चाबी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Breaking News: Odisha में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, 4 दिनों तक रहेगा खतरा

होमवीडियोStatesBreaking News: Odisha में आकाशीय बिजली गिरने से 10...

महाराष्ट्र में भड़की आरक्षण की आग, लाठीचार्ज का विरोध, चारो ओर प्रदर्शन – News18 हिंदी

होमवीडियोStatesMaratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में भड़की आरक्षण की आग,...

The Dutch love four-day working weeks, but are they sustainable?

The Netherlands has the lowest working hours in Europe,...
Join Us WhatsApp