Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोबाइल देखने पर मां ने डांटा तो फंदे पर झूली:गोपालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने दी जान,परिजन बोले-घंटों सोशल मीडिया पर रहती थी


गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र स्थित कहला अहिरटोली गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा ने दुपट्टा से फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उसे मोबाइल के लिए मां ने डांटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुमारी अलका ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम ने कुछ साक्ष्य एकत्रित किया गया हैं। देखें, मौके से आई 2 तस्वीरें … सिलसिलेवार जानें कब क्या हुआ… नाराज ज्योति ने खुद को कमरे में बंद किया मृतका की पहचान सुनील यादव की 16 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार को मां की फटकार के बाद ज्योति नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसे तोड़ दिया। अंदर ज्योति अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसकी मौत की पुष्टि हुई। फोन देखने को लेकर अक्सर समझाया जाता था परिवार का कहना है कि ज्योति पिछले कुछ समय से मोबाइल का अधिक इस्तेमाल कर रही थी। वह घंटों तक गेम खेलने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर उसे समझाया जाता था। घटना वाले दिन भी मां ने पढ़ाई पर ध्यान देने और मोबाइल कम इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। थानाध्यक्ष बोलीं-जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे बरौली थानाध्यक्ष कुमारी अलका ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या है। मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कुछ साक्ष्य एकत्रित किया गया है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है परिजनों द्वारा भी अभी तक कुछ स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मामला क्या था

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles