Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में विवाहिता की मौत:दहेज हत्या की आशंका, पति-एक परिजन हिरासत में; दो साल पहले हुई थी शादी


सहरसा के चिडैया थाना इलाके के चिकनी टोला गांव में शनिवार को 25 वर्षीय विवाहिता सुलो देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मोनू चौधरी की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, सुलो देवी की शादी लगभग दो वर्ष पहले पास के सौथी गांव में हुई थी। उनका मायका और ससुराल दोनों नजदीक हैं। मृतका अपने पीछे आठ माह का एक बेटा छोड़ गई हैं। डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर और चिरैया थाना अध्यक्ष इंद्रजीत तांती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा के मामले में हर बिंदु पर तहकीकात की जा रही है। पति मोनू चौधरी का हिरासत में लेकर पूछताछ प्रथम दृष्टया यह मामला दहेज हत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने मृतका के पति मोनू चौधरी और एक परिजन फाँटुस चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles