Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में 31 मार्च तक मिल जायेगी डीए की पूरी बकाया राशि

बंगाल में 31 मार्च तक मिल जायेगी डीए की पूरी बकाया राशि

मुख्य बातें

DA Case: कोलकाता: बंगाल सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी. वर्ष 2016 से 2019 तक के महंगाई भत्ता (डीए) का बकाया दो किस्तों में नहीं दिया जा रहा है. नवन्ना ने चार साल का बकाया एक साथ चुकाने का फैसला किया है. राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 31 मार्च या उससे पहले बकाया राशि मिल जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 31 मार्च तक बकाया महंगाई भत्ता (डीए) की पहली किस्त का भुगतान करने का आदेश दिया था. इस स्थिति को देखते हुए, राज्य सरकार ने 13 मार्च को घोषणा की थी कि जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक का लंबित महंगाई भत्ता (डीए) दो किस्तों में चुकाया जाएगा.

चार साल का बकाया मिलेगा एक साथ

सरकार ने उस अधिसूचना में संशोधन किया है. अब सरकार ने घोषणा की है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों और सेवानिवृत्तों को चार वर्षों का बकाया महंगाई भत्ता (डीए) एक ही किस्त में दिया जाएगा. दो किस्तों में नहीं. वित्त विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक की बकाया राशि का 100 प्रतिशत भुगतान 31 मार्च तक किया जाएगा. पहले योजना यह थी कि चार साल का बकाया महंगाई भत्ता मार्च और सितंबर में दो किस्तों में चुकाया जाएगा. इस पर कई सवाल उठे. फिर नवन्ना ने अपना फैसला बदल दिया. शुक्रवार से भुगतान शुरू हो गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दो दिनों में आ जायेगा पूरा पैसा

बकाया महंगाई भत्ता (डीए) अगले दो दिनों में सभी लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगा. चौथी श्रेणी के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी. अन्य कर्मचारियों की राशि जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी. जीपीएफ में जमा राशि को 2 साल तक निकाला नहीं जा सकता. हालांकि, यदि कोई कर्मचारी इस अवधि के दौरान सेवानिवृत्त होता है, नौकरी छोड़ देता है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो राशि तुरंत निकाली जा सकती है. सेवानिवृत्त कर्मचारियों की राशि सीधे पेंशन खाते में जमा की जाएगी. पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी यही लाभ मिलेगा.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles