16,774 Inter Posts; Know Teacher Count 1-12th

Date:

बिहार सरकार ने TRE-4 (स्कूल टीचर बहाली का चौथा चरण) के तहत शिक्षक बहाली का रास्ता साफ कर दिया। नियुक्ति की अधियाचना (रिक्त पदों की सूची) BPSC को भेजी है।

.

अब BPSC इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसमें बताया जाएगा कि कब फॉर्म भरना है, कब परीक्षा होगी। राज्य सरकार के इस पहल से शिक्षक बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

दैनिक भास्कर की स्पेशल रिपोर्ट में जानिए कितने पदों पर बहाली होगी। किस कैटेगरी में कितनी वैकेंसी आएगी। सबसे फेवरेट जिला पटना में कितने पदों पर भर्ती होगी।

TRE-4 में 45,198 पदों पर बहाली होगी

TRE-4 अब तक के सबसे कम पोस्ट वाला फेज होगा। इस चरण में 45 हजार 198 पद पर नियुक्ति फाइनल की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे अधिक 10+2 में 16,774 पदों पर बहाली होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने BPSC को जो अधियाचना भेजी है उसके मुताबिक, बिहार के प्राइमरी स्कूल (क्लास 1-5) में 10,778 रिक्तियां हैं। इन पदों पर शिक्षक बहाल होंगे।

हाई स्कूल (9वीं-10वीं) में 9,083 पदों पर बहाली होगी। मिडिल स्कूल में सबसे कम सीटें खाली हैं। 6-8 क्लास में मात्र 8 हजार 563 पदों के लिए बहाली आएगी।

प्राइमरी स्कूल में बहाल होंगे सामान्य विषय के 7184 शिक्षक

प्राइमरी स्कूल (क्लास 1-5) में 10,778 शिक्षक बहाल होंगे। इनमें सबसे अधिक सामान्य विषय के 7184 पद भरे जाएंगे। उर्दू के 3559 और बांग्ला के 35 शिक्षकों की बहाली होगी।

नोट- EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), BC (पिछड़ा वर्ग), EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग), SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति), WBC (पिछड़ा वर्ग महिला)

नोट- EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), BC (पिछड़ा वर्ग), EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग), SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति), WBC (पिछड़ा वर्ग महिला)

मिडिल स्कूल में बहाल होंगे 8563 शिक्षक

मिडिल स्कूल में 8563 शिक्षक बहाल होंगे। सबसे अधिक मैथ और साइंस सब्जेक्ट के टीचर भर्ती होंगे। गणित और विज्ञान विषय के 2188 शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) के 1190 शिक्षक नियुक्त होंगे। हिन्दी के 1096, इंग्लिश के 1929, संस्कृत के 1225 और ऊर्दू के 935 शिक्षकों की भर्ती होगी।

हाई स्कूल और 10+2 स्कूलों में होगी 25,804 शिक्षकों की बहाली

हाई स्कूल (9वीं-10वीं) में 9083 और 10+2 स्कूलों में 16,774 टीचर बहाल किए जाएंगे। दोनों को मिला दें तो कुल 25,804 शिक्षकों की बहाली होगी।

10+2 में वैकेंसी के अनुसार टॉप फाइव सब्जेक्ट

क्रम विषय सीट
1 केमिस्ट्री 3811
2 मनोविज्ञान 1775
3 फिजिक्स 1718
4 अंग्रेजी 1358
5 बॉटनी 1176

पटना जिला में कितने पद हैं खाली?

TRE-4 में पटना जिला मिलना काफी कठिन होगा। जिले में क्लास 9-10 में संस्कृत विषय में 71 पद खाली हैं। उर्दू के 31, सामाजिक विज्ञान के 4 और संगीत के 14 टीचर की भर्ती होगी। बाकी अन्य सभी विषय की सीटें फूल हैं।

ऐसी ही स्थिति 10+2 की है। केमिस्ट्री के 72, फिजिक्स के 35, राजनीति शास्त्र के 14, अंग्रेजी के 34, हिन्दी के 21, संस्कृत के 31 और उर्दू के 52 टीचर बहाल होंगे।

दो तारीखों में भेजी गई अधियाचना

बिहार सरकार ने दो तारीखों में नियुक्ति की अधियाचना भेजी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सबसे पहले हाई स्कूल और प्लस टू के पदों की अधियाचना भेजी थी। सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग को पहली अधियाचना 5 फरवरी 2026 को भेजी। इसके बाद प्राथमिक और मिडिल स्कूल की अधियाचना 9 फरवरी 2026 को भेजी गई।

स्कूल टीचर का वेतन जानिए

स्कूल वेतन प्रतिमाह
प्राइमरी स्कूल 25 हजार रुपए + अन्य भत्ता
मिडिल स्कूल 28 हजार रुपए + अन्य भत्ता
हाई स्कूल 31 हजार रुपए + अन्य भत्ता
10+2 स्कूल 32 हजार रुपए + अन्य भत्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp