Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के कुजू में तेज रफ्तार का कहर:बाइक को बचाने में भिड़े बोलेरो-कार, टक्कर से उड़ा बोलेरो का पहिया, लगा लंबा जाम


रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत कुजू ओपी क्षेत्र में आरा डीएवी के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब तीन वाहन आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बचाने के प्रयास में बोलेरो और आई20 कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना अचानक और भीषण था कि बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। टक्कर से उड़ा बोलेरो का पहिया हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोलेरो का अगला पहिया पूरी तरह अलग होकर दूर जा गिरा और वाहन सड़क के बीचों-बीच अटक गया। इसके कारण दोनों ओर से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुट गए, जिससे स्थिति और अव्यवस्थित हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने संभाली स्थिति इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी के सब-इंस्पेक्टर आशीष कुमार गौतम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने में जुट गए। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles