अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला जवाबी शुल्क मौजूदा घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा. इस मौके पर देश के तमाम बड़े नेताओं ने पोस्ट कर खुशी जाहिर की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा और इससे व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और परस्पर विकास को बढ़ावा मिलेगा. शाह ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह समझौता दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. इससे भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापार के और फलने-फूलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि 18 प्रतिशत टैरिफ के साथ व्यापार समझौता तय हुआ है, जो मजबूत व्यापारिक रिश्तों और आपसी विकास का रास्ता खोलेगा.’ इस ऐतिहासिक समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि यह सौदा हमारी रणनीतिक साझेदारी को और ऊंचाइयों पर ले जाएगा तथा दोनों देशों और उनके लोगों को काफी फायदा पहुंचाएगा. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और अधिक फलेगा-फूलेगा.
A big day for India-US relations as the trade deal has been locked with a significantly reduced tariff of 18%, paving the way for stronger trade ties and mutual growth.
I congratulate PM @narendramodi and President @realDonaldTrump for this historic deal, which will elevate our…
— Amit Shah (@AmitShah) February 2, 2026 ’
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता फाइनल हो गया है, जिससे टैरिफ काफी कम होकर 18% हो गया है और गहरे और बड़े आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय शुरू हुआ है. मैं इस निर्णायक समझौते पर पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देता हूं, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को काफी मजबूत करेगा और दोनों देशों और उनके लोगों को ठोस फायदे पहुंचाएगा. इस समझौते से भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले हैं.’
A landmark moment for India-US relations as a historic trade deal has been finalised, bringing tariffs down to a significantly lower 18% and opening a new chapter of deeper and greater economic cooperation.
I congratulate Prime Minister @narendramodi and US President…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 2, 2026
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक्स पोस्ट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा और विकसित देश का दर्जा हासिल करने के लक्ष्य को नई गति मिलेगी. समझौते की घोषणा के बाद नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत-अमेरिका संबंधों में हुई यह नयी प्रगति अभिनंदनीय है. प्रधानमंत्री को बधाई. उनके कुशल नेतृत्व में भारत में युवाओं के लिए नित नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका यानी दुनिया के दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों का प्रभाव बहुत ही सकारात्मक और दूरगामी होने वाला है.’’ नवीन ने कहा, ‘‘यह निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति को नई गति देने का माध्यम बनेगा. इससे आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान को भी नयी ऊर्जा मिलेगी.’
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का पोस्ट
अमेरिकी टैरिफ कम होने के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद द्विपक्षीय व्यापार पर हुई घोषणाओं का स्वागत है. इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी, विकास को बढ़ावा मिलेगा और इनोवेशन बढ़ेगा. यह ‘मेक इन इंडिया’ की कोशिशों को मजबूत करेगा और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी संबंधों को बढ़ावा देगा. हमारे आर्थिक सहयोग में अवसर सच में बहुत बड़े हैं और हमें उन्हें हासिल करने का पूरा भरोसा है. एक मजबूत आर्थिक रिश्ता हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए सबसे मजबूत नींव है.”
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया के MD और CEO का ट्वीट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया के MD और CEO आशीष चौहान ने ट्वीट किया, ‘ग्लोबल ट्रेड के लिए यह एक अच्छा कदम है! बधाई हो! आज शाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के बाद, भारतीय सामानों पर टैरिफ तुरंत प्रभाव से 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है. यह बिजनेस, सप्लाई चेन और भारत-अमेरिका पार्टनरशिप के लिए एक बड़ी जीत है. इस ऐतिहासिक डील को पूरा करने में शामिल टीमों को बहुत-बहुत बधाई.’
ये भी पढ़ें: India US Trade Deal Live: भारत-अमेरिका ट्रेड डील डन, आज दोनों देशों के बीच बड़ी बैठक, पढ़ें पल-पल का अपडेट




