Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में चलती ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:6 लाख की संपत्ति राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान


शेखपुरा जिले के बरबीघा-सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर केवटी थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव के समीप एक चलती ट्रक में आग लग गई। इस घटना में ट्रक का केबिन और इंजन पूरी तरह जलकर राख हो गया। ट्रक में रखी 50 हजार रुपये की नकदी सहित कुल 6 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना टोल प्लाजा के पास हुई। ट्रक शेखपुरा से गिट्टी-पत्थर लेकर दरभंगा की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी रोककर नीचे कूदकर अपनी जान बचाई जला हुआ ट्रक मेहूस थाना क्षेत्र के माफो गांव निवासी अनिल यादव का बताया गया है। ट्रक मालिक अनिल यादव ने बताया कि देर रात उनका ट्रक गिट्टी-पत्थर लेकर रवाना हुआ था। चालक ने आग लगने के तुरंत बाद गाड़ी रोककर नीचे कूदकर अपनी जान बचाई और तत्काल वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद दमकल दस्ते को आग बुझाने में सफलता मिली घटना की सूचना मिलते ही वाहन मालिक ने अग्निशमन केंद्र को सूचित किया। अग्निशमन केंद्र के सब अधिकारी सौरव कुमार के नेतृत्व में गोविंद कुमार और पंकज कुमार दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दमकल दस्ते को आग बुझाने में सफलता मिली। केवटी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई थी। अग्निशमन पदाधिकारी सौरव कुमार ने पुष्टि की कि इस घटना में ट्रक का केबिन और पूरा इंजन जलकर नष्ट हो गया है। इस दुर्घटना से ट्रक मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Spread the love

Popular Articles